India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Latest News : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पॉडकास्ट का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस पॉडकास्ट में राहुल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि राजनीति उनके लिए सत्ता या छवि निर्माण का जरिया नहीं है, बल्कि यह सत्य की खोज है। इसके अलावा उन्होंने पॉडकास्ट में अपने परिवार की विरासत और विचारधारा के बारे में भी विस्तार से बताया। पॉडकास्ट में राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी काफी कुछ कहा।

नेहरू ने मुझे राजनीति नहीं, बल्कि…

इस पॉडकास्ट में राहुल गांधी ने कहा, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुझे राजनीति नहीं, बल्कि डर का सामना करना और सच्चाई के साथ खड़ा होना सिखाया। नेहरू ने हमें सिखाया कि अत्याचार का विरोध कैसे किया जाए और सच्चाई के साथ कैसे खड़ा हुआ जाए। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सत्य की खोज सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने कहा कि यह सोच उनके पूरे परिवार में रही है। मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी, सभी ने राजनीति को सिर्फ पद या लोकप्रियता पाने के तौर पर नहीं, बल्कि सत्य की खोज के तौर पर देखा।

 

‘मैं खुद को राजनेता नहीं मानता’

राहुल गांधी ने यहां अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि, मेरी दादी इंदिरा गांधी ने कभी खुद को सिर्फ राजनेता नहीं माना. उन्होंने अपना जीवन पूरी सच्चाई के साथ जिया. मैं भी खुद को राजनेता नहीं मानता, मैं सच्चाई की खोज में लगा हुआ व्यक्ति हूं। उन्होंने यह भी कहा, नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी को इस बात की परवाह नहीं थी कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे. उन्होंने सिर्फ वही किया जो उन्हें सही लगा, वे इस बात से प्रेरित नहीं थे कि 20-30 साल बाद लोग क्या कहेंगे।

‘आज लोग सच सुनना नहीं चाहते’

आगे राहुल गांधी ने कहा कि, आज के दौर में सच बोलना आसान नहीं है. आज लोग सच सुनना नहीं चाहते। राजनीति में लोगों को जो सुनना है, वो कहना आसान है, लेकिन मेरी आत्मा मुझे ऐसा करने की इजाजत नहीं देती. मैं झूठ नहीं बोल सकता, भले ही इससे मुझे नुकसान हो। महात्मा गांधी और नेहरू के विचारों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी अपने अंदर झांकते थे और नेहरू जी दुनिया और भविष्य को समझना चाहते थे। दोनों में गहराई थी लेकिन उनके सोचने का तरीका अलग था।

PM मोदी करेंगे दुनिया के सबसे अमीर मुस्लिम देश का दौरा, IMEEC से लेकर कई मु्द्दों पर होगी चर्चा, जाने भारत के लिए क्यों खास होगी ये यात्रा?

भारतीय वायुसेना उगलेगी आग! बेड़े में शामिल होंगे दुनिया के सबसे खतरनाक 40 फाइटर जेट, पाक-चीन में अभी से टेंशन