India News(इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच चल रही कड़वी जुबानी जंग रविवार को तेज हो गई। जिसमें राहुल ने असम के मुख्यमंत्री के पूरे परिवार को भ्रष्ट बताया। यह हमला सरमा के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के दिग्गज नेता उनके बेटे से भी डरते हैं।
गांधी परिवार पर तंज
राहुल गांधी ने असम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “पूरा देश और असम जानता है कि आपके मुख्यमंत्री (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) और उनका पूरा परिवार सबसे भ्रष्ट लोग हैं।” आज (रविवार) सुबह गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरमा ने गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरते थे। अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।”
देश का सबसे भ्रष्ट सीएम
पिछले हफ्ते असम के लखीमपुर में एक रैली के दौरान गांधी ने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा था। उन्होंने कहा कि “…हम कहते हैं कि असम को दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा। इसे यहां से चलाया जाएगा। आपका (असम) सीएम देश का सबसे भ्रष्ट सीएम है। वह अन्य भाजपा मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं…”
राजनीतिक जुलूस का उद्देश्य
जिसपर कटाक्ष करते हुए सरमा ने कहा था कि गांधी परिवार को “सबसे भ्रष्ट” बताया गया है। इतना ही सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक जुलूस का उद्देश्य मुसलमानों को खुश करना था। हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 22 जनवरी को बताद्रवा में श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान का दौरा करने से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा पैदा होगी।
Also Read:-
- Ram Mandir: ISRO ने अंतरिक्ष से ली अयोध्या धाम की तस्वीर, देखें आसमान से कैसा दिखता है राम मंदिर
- प्राण प्रतिष्ठा के दिन एम्स समेत अस्पतालों की छुट्टी पर विपक्ष का सरकार पर हमला, कही ये बात
- Rajasthan News: भजनलाल सरकार में हैं ऐसे मंत्री जिन्होंने कभी भी माला नहीं पहनी, आखिर क्या है वजह ?