India News, (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Update: मौसम है कोई भरोसा नहीं, कब बदल जाए। इन दिनों देश में अजब- गजब मौसम का हाल है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू करें तो दो दिन पहले तक यहां जोरदार बारिश हो रही थी। 2 फरवरी को दोपहर में धूप निकल गई जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं आज 3 फरवरी को सूरज दादा ने दर्शन दे दिए हैं। सुबह के समय सूरज की नारंगी छटा ठंड के मौसम को सुहाना और नजारे को खूबसूरत बना रही है। लेकिन कुछ देर बाद ही धूप और बादलों की आंख मिचोली शुरु हो गई है। जैसा आप अंदाजा लगा रहे हैं सही है। आज भारी बारिश दिल्ली को भिगा सकती है।

भारी बारिश का अलर्ट

आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा अपडेट के अनुसार ‘ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में सोमवार (5 फरवरी) तक बारिश की वर्षा होने की संभावना है। अनुमान लगाया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

3 और 4 फरवरी को यहां होगी बारिश

बुलेटिन के अनुसार इन राज्यों में 3 फरवरी और 4 फरवरी को बारिश होगा;

  • दिल्ली,
  • राजस्थान,
  • चंडीगढ़,
  • हरियाणा और पंजाब

यहां होगी बरसात और ओलावृष्टि

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 4 फरवरी और 5 फरवरी को;

  • उत्तर प्रदेश,
  • राजस्थान,
  • पंजाब,
  • चंडीगढ़ और हरियाणा में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 3.53 के आसपास रहेगी। हवा 10.27 की रफ्तार के साथ 326 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 07:09 बजे है, जबकि यह शनिवार को शाम 06:01 बजे अस्त होगा। इसी के साथ आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी राज्यों में पारा जीरो के पार

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश में शून्य से नीचे तापमान रहा और शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी जारी रही। शिमला में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे वाहन यातायात बाधित हो गया। हिमाचल प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 720 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जबकि 2,243 ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि शिमला में अधिकतम 250 सड़कें बंद हैं, इसके बाद चंबा में 163, लाहौल और स्पीति में 139, कुल्लू में 67, मंडी में 54 और किन्नौर जिले में 46 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में पारा हिमांक बिंदु से नीचे 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिर गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आईएमडी के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उसके पड़ोसी हिमालयी पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच व्यापक वर्षा या बर्फबारी होने की उम्मीद है। बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

Also Read:-