India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से बारिश ने लगातार तबाही मचाई है। पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण से भूस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। राजधानी दिल्ली यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अभी भी खतरा टला नहीं है। इसके साथ ही अन्य मैदानी इलाकों में बारिश के कारण हालात बैकाबू हैं। देश के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश के कारण हालात असामान्य बने हुए हैं। इस बीच एक बार फिर IMD ने अगले 5 दिन का अलर्ट जारी किया है।

बारिश के कारण पहाड़ और मैदान में मचा त्राहिमाम

मौसम विभाग के अनुसार, केवल उत्तर भारतीय राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश ही नहीं ब्लकि पूर्व मध्य से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से भी अधिक भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश के चलते हालात बेहद ही खराब हैं। पहाड़ और मैदान में लगातार हो रही बारिश की वजह से त्राहिमाम मचा है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिसके चलते सावधानी बरतते हुए नदी किनारे रह रहे लोगों को प्रशासन की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके साथ ही सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के सभी हिस्सों में खासतौर पर उत्तर भारतीय इलाकों में यही हालात हैं। बारिश के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने आज मंगलवार को दिल्ली-NCR में मध्यम बारिश की आशंका जताई है। दिल्ली में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 5 दिन के लिए भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें महाराष्ट्र, कोंकण, ओडिशा, गुजरात मध्य और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने पश्चिम राजस्थान, मेघालय, असम, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

Also Read: