India News (इंडिया न्यूज), Sonam Raghuvanshi First video: राजा की हत्यारिन पत्नी सोनम का पहला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा जिसपर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोनम रघुवंशी का यह वीडियो किसी ढाबे का जान पड़ता है। जसमें सोनम को बदहवास बैठे हुए देखा जा सकता है। सोनम रघुवंशी का यह वीडियो किसी ढाबे का जान पड़ता है। जसमें सोनम को बदहवास बैठे हुए देखा जा सकता है।
वो काले कपड़ों में एक कुर्सी और बैठी हुई है और उसके आसपास कुछ लोग भी मौजूद हैं। एक व्यक्ति अंधेरे की ओर इशार करके बताता है कि यह लड़की इधर से आई है। बात चीत में पता चलता है कि यह समय रात के करीब डेढ़ बजे का है।
Sonam Raghuvanshi First video
राजा और सोनम की शादी पिछले महीने 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय के शिलांग गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए और फिर कुछ समय बाद राजा की लाश मिली जबकि सोनम का कोई अता पता नहीं था।
Yahi Hai #SonamRaghuvanshi ! #सोनम_बेवफा_है #sonambewafa pic.twitter.com/16vMWD8hae
— Akhilesh Anand अखिलेश आनंद (@akhileshanandd) June 9, 2025
दंपत्ति के मामले में पति राजा रघुवंशी की हत्या के चौंकाने वाले खुलासे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। ख़बरों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की थी।