Rajasthan CM Name: पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित करने के एक हफ्ते बाद आज (12 दिसंबर) राजस्थान मुख्यमंत्री का नाम ऐलान कर दिया गया। भजन लाल शर्मा को राजस्थान को नए मुख्यमंत्री के रुप में नियुकत किया गया है। मुख्यमंत्री नाम का ऐलान होते ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सर झुका कर धन्यवाद किया है।
सांगानेर सीट से चुनाव लड़ा
बीजेपी ने अपने इस फैसले से एक बार फिर से सबको चौंका दिया है। सीएम रेस में एक दर्जन नाम होने के बाद भी बीजेपी ने भजन लाल शर्मा पर भरोसा जताया है। बता दें भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। मूल रूप से भरतपुर के निवासी भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। शर्मा को पहली बार जयपुर की सांगानेर लड़ाया गया। सांगानेर सीट को भाजपा का गढ़ बताया जाता है। इस सुरक्षित सीट से मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था। जहां से उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।