India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है। इससे पहेल बीजेपी को एक और झटका लगा है। बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने बसपा का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर ने जयपुर में सदस्यता ली है। प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम एवं प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने जसवंत सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि जसवंत धौलपुर से विधायक थें।

  • 2018 में इन्होंने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था
  • जसवंत सिंह गुर्जर धौलपुर जिले की बाड़ी विधान सभा सीट से लड़ेंगे

यह बस शुरुआत है

इस बात की जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बताया कि यह बस शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बसपा को कमजोर समझने वालों के लिए यह एक संदेश है। धीरे-धीरे कर के सभी लोग बसपा का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि धौलपुर, अलवर जिले में भाजपा और कांग्रेस के दो बड़े विकट गिरे है। राजस्थान के लिए बसपा तीसरी ताकत थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार बसपा यहां मजबूती से चुनाव लड़ेगी। साथ ही बताया कि इस महीने बसपा सुप्रीमों के कई दौरे होंने वाले हैं।

इस सीट से लड़गे चुनाव

बता दें कि भाजपा का दामन छोड़ बसपा में शामिल होने वाले जसवंत सिंह गुर्जर धौलपुर जिले की बाड़ी विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जसवंत पहले भी बाड़ी से भाजपा विधायक रहे हैं। साल 2018 में इन्होंने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था। बता दें कि कुछ दिनों में  Rajasthan Election 2023 होना है। जिसका परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Also Read: