India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले में 21 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि मृतका सुनीता देवी के पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर समेत पांच लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या) और 498ए (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
डीएसपी ने बताया कि जब सुनीता के माता-पिता मौके पर पहुंचे तो खेत में चिता जल रही थी और उसके ससुराल वाले भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, महिला का शव लगभग जल चुका था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।
Turkey: FATF से तुर्की को मिली खुशखबरी, मनी लॉन्ड्रिंग की ग्रे सूची से हटाया गया -IndiaNews