India News (इंडिया न्यूज), Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजन किया। चीन के साथ सीमा के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा भी की और अटूट प्रतिबद्धता और अद्वितीय साहस के साथ सीमा की रक्षा करने के लिए सैनिकों की सराहना की।
रक्षा मंत्री ने अग्रिम चौकियों का किया निरीक्षण
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुम-ला और कई अन्य अग्रिम चौकियों का निरीक्षण भी किया और सैनिकों के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा उपकरणों के स्वदेशी उत्पादन के जरिये देश के सैन्य कौशल को मजबूत करने के लिए सभी कोशिश की जा रही हैं।
स्त्र पूजा करने के बाद कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि आप कठोर परिस्थितियों में जिस तरह से बॉर्डर की रक्षा और सुरक्षा कर रहे हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को आप पर गर्व है। आपकी वजह से देश और लोग सुरक्षित हैं।
इसके अलावा तवांग में सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा करने के बाद के बाद रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों की ‘धार्मिकता और धर्म’ को विजयदशमी के त्योहार के लोकाचार का जीवंत प्रमाण बताया।
भारत अब सबसे शक्तिशाली देशों में से एक- गृहमंत्री
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता और प्रतिबद्धता वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद के पीछे मुख्य कारणों में से एक है और यह अब सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। सिंह ने आर्थिक क्षेत्र में भारत की सफलता को देश की बढ़ती वैश्विक छवि के कारणों में से एक बताया। साथ ही यह भी कहा कि अगर सशस्त्र बलों ने देश की सीमा की प्रभावी ढंग से रक्षा नहीं की होती, तो इसका कद नहीं बढ़ता।
रक्षा मंत्री ने कहा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर 3 साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है।
गृह मंत्री रहने के समय भी करते थे शस्त्र पूजा
बता दें कि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। पिछले कई सालों से दशहरा के दौरान ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे हैं। एडीए सरकार में गृह मंत्री रहते हुए भी राजनाथ सिंह विजयदशमी के दिन ‘शस्त्र पूजा’ किया करते थे।
यह भी पढ़ेंः- India Pakistan Relations: भारत-पाक बंटवारे में हुए थे अलग, जानिए 76 साल बाद करतारपुर में कैसे मिले चचेरे भाई-बहन