India News (इंडिया न्यूज़), Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के नीमच में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन I.N. D.I.A व्यंग कसा। उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने मिलकर एक भानुमती का कुनबा (I.N. D.I.A) बना लिया। भानुमती का कुनबा जोड़ा कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा है। यानि उन्होंने मान लिया है कि वे अकेले भाजपा को नहीं हरा सकते।
बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान के जैसलमेर से एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो गई लेकिन ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लांच नहीं हो पा रही है। वहीं उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दबी आवाज से इस पर भी सवाल उठाने की कोशिश करती है लेकिन जब वह देश का मुख देखती है तो वह चुप्पी साध लेती है।
सनातन धर्म पर विवादित बयान पर क्या बोले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठनबंधन पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं के गठबंधन DMK ने सनातन धर्म पर चोट पहुंचाई और कांग्रेस के लोगों ने चुप्पी साध रखी है। मैं अशोक गहलोत से पूछता हूं कि आप क्यों नहीं बोलते? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जून खरगे क्यों नहीं बोलते कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?
ये भी पढ़ें –
- Chandrayaan-3 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक की निधन, उनके आवाज को याद करेंगे लोग
- UP Politics News : यूपी के मंत्री सतीश शर्मा का वीडियो वायरल, शिवलिंग के पास धोया हाथ? सपा और…