India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो गई लेकिन ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लांच नहीं हो पा रही है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के उद्घाटन समारोह में राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने सभा के संबोधित करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि मैं मानता हूं कि 1998 में भारत ने जो छलांग परमाणु परीक्षण करके लगाई थी उसी तरह की लंबी छलांग 23 अगस्त 2023 को मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के साथ भारत ने एक बार फिर लगा दी है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दबी आवाज से इस पर भी सवाल उठाने की कोशिश करती है लेकिन जब वह देश का मुख देखती है तो वह चुप्पी साध लेती है।

सनातन धर्म पर विवादित बयान पर क्या बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठनबंधन पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं के गठबंधन DMK ने सनातन धर्म पर चोट पहुंचाई और कांग्रेस के लोगों ने चुप्पी साध रखी है। मैं अशोक गहलोत से पूछता हूं कि आप क्यों नहीं बोलते? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जून खरगे क्यों नहीं बोलते कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को लगभग तीन-चार महीने शेष है। ऐसे में सभी पार्टियों ने जमीन पर उतर कर कमर कस ली है। चुनाव को देखते हुए बीजेपी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ निकाल रही है। वहीं महीला सुरक्षा इस चुनाव का मुख्य मुददा है।

ये भी पढ़ें –