इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Rakesh Tikait Statement : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार ने गुरू नानक जयंती के शुभ अवसर पर किसानों को बड़ी सौगात दी है। राष्ट्र को संबोधित कर हुए पीएम मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों से अपील की है कि वह आंदोलन समाप्त कर वापस अपने खेतों में लौट जाएं। संबोधन में पीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

इसके बाद किसानो के बीच ख़ुशी की लहार है। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों ने जश्न शुरू कर दिया है। साथ ही बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि हम तब तब कृषि कानून वापस नहीं लेंगे जब तक कानूनों को संसद में रद्द नहीं किया।

Also Read : PM’s Big Gift to Farmers गुरु नानक जंयती पर किसानों को बड़ी सौगात

Connect With Us:- Twitter Facebook