India News (इंडिया न्यूज), Ram Temple: राम मंदिर के बाहर आज (सोमवार) हंगामा देखने को मिला। कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर के बाहर लगे कांग्रेस के झंडे को तोड़ दिया। यह घटना तब देखा गया जब कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई अयोध्या पहुंची। इस समय उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा सहित कई कांग्रेस नेता अयोध्या पुहंचे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए सुना गया।

कांग्रेस महिला प्रभारी ने क्या कहा

इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा कि “कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर (राम मंदिर) सभी का है।”

कांग्रेस ने निमंत्रण को ठुकराया

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार किया है। वहीं पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई “मकर संक्रांति” पर शहर का दौरा करने की अपनी योजना पर अड़ी है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने भी अयोध्या का दौरा किया।

 

Also Read:-