India News (इंडिया न्यूज) Rambhadracharya statement on waqf bill: वक्फ बोर्ड बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास हो चुका है। राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस कानून से गरीब मुसलमानों को काफी फायदा होगा। हमने हमेशा मुसलमानों का सम्मान किया है। वे ही हमें अपमानित करते हैं।

दरअसल, पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ परिसर पहुंचे थे। वक्फ बिल और औरंगजेब को लेकर उन्होंने कहा कि हमने हमेशा मुसलमानों को गले लगाया है और उन्हें उचित सम्मान दिया है। मुसलमान ही हमें अपमानित कर रहे हैं।

देश में पिछले कुछ सालों से हिंदू और मुसलमानों को लेकर चल रही गरमागरमी के सवाल पर रामभद्राचार्य ने कहा कि इसमें हमारा कोई दोष नहीं है। मुसलमानों की मूर्खता इसका कारण है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यह वही चित्रकूट है, जहां हमने अब्दुल रहीम खानखाना को गले लगाया है। हमने वृंदावन में रसखान को समाधि दी है। हम उनका सम्मान करते हैं। वे ही हमारा अपमान कर रहे हैं। उन्होंने हिंदुओं को मारा है।

क्यों रामायण का प्रसंग सुनते ही तेजी से जंगल की ओर भागे थे Neem Karoli Baba? ऐसा भी क्या सुन लिया था जिससे पैरों पर ही नहीं रहा नियंत्रण

औरंगजेब ने हिंदुओं को कुचलवाया

जगतगुरु ने आगे कहा कि बुरे लोग समाज से दूर हो रहे हैं और अच्छे लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि औरंगजेब जैसे शासकों ने हिंदुओं पर अत्याचार किए, उन्हें बांधकर हाथियों से कुचलवाया। और कई हिंदुओं को मरवाया।

कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य

आपको बता दें, जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक नेता, संत और संस्कृत के महान विद्वान हैं। वे तुलसी पीठाधीश्वर के रूप में प्रसिद्ध हैं। और चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) में स्थित तुलसी पीठ के संस्थापक भी हैं। उनका असली नाम गिरिधर मिश्र है, लेकिन आध्यात्मिक जगत में उन्हें जगद्गुरु रामभद्राचार्य के नाम से जाना जाता है। जब वे 2 महीने के थे, तब उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां कीं, जिनमें से कई सच हुई हैं।

Blood Sugar से लेकर Cholesterol तक को चूस जाती है ये 1 चाय, सिर्फ सुबह में गटक लीजिये एक बार और दवाइयां से छूट जाएगा पीछा!