India News ( इंडिया न्यूज़ ) Raw papaya: पपीते का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर हमलोग पके पपीते के अलावा कच्चे पपीते का सेवन भी खूब करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए कच्चा पपीता काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए जानिए किन लोगों के लिए है कच्चा पपीता का नुकसान।

प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कच्चा या फिर पका हुआ पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पपीते का सेवन पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर इस दौन पपीता खाने के लिए मना करते हैं।

अस्थमा से जूझ रहे पीड़ित

अगर आप अस्थमा या पीलिया के मरीज है तो कच्चे पपीते से दूर ही रहे। इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। कच्चे पपीते का सेवन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि पपीते में पपाइन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक है।

हो सकती है उल्टी की समस्या

कच्चे पपीते को पचाना आसान नहीं होता है। अगर आपको सेवन करने से उल्टी आ रही है तो इसका सेवन बंद कर दें। इसको उबालकर या सब्जी बनाकर खाने से फायदा मिल सकता है।