India News (इंडिया न्यूज),Bengaluru Stampede Case:बेंगलुरु भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीम अभी अपनी पहली ट्रॉफी का जश्न भी ठीक से नहीं मना पाई है कि टीम से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक करीबी भी शामिल है। आरसीबी की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है और इस मामले से जुड़े लोगों को हिरासत में ले रही है। इसी के तहत आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

निखिल सोसले गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने डियाजियो इंडिया में आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को मुंबई की फ्लाइट पकड़ने की कोशिश करते समय बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस उनसे यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस मामले के पीछे असली वजह क्या है? इसके अलावा पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के सुनील मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया है।

डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड आरसीबी की विजय परेड का इवेंट मैनेजमेंट संभाल रही थी। वहीं, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। निखिल आरसीबी की शानदार ब्रांडिंग का सबसे बड़ा चेहरा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल 2008 से ही टीम से जुड़े हुए हैं।

अनुष्का शर्मा की दोस्त हैं निखिल की पत्नी

आईपीएल 2025 के दौरान एक महिला अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ मैच का लुत्फ उठाती नजर आती थी, वो कोई और नहीं बल्कि निखिल सोसले की पत्नी मालविका नायक थीं। वो निखिल की तरह ही बिजनेस डेवलपमेंट और बिजनेस पार्टनर के तौर पर काम करती हैं। विराट और अनुष्का के निखिल और मालविका से करीबी रिश्ते हैं।

अफसरों को किया सस्पेंड

बेंगलुरु भगदड़ मामले में सीएम सिद्धारमैया ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जानकारी जुटा रही है।

पुतिन ने फोन पर ट्रंप से ऐसा क्या कहा कि बदल गया सारा खेल, दहशत में जेलेंस्की,खुलासे से दुनियाभर में हलचल

आतंकवादियों का पाल रहे थे पेट, देश के साथ गद्दारी करने वाले इन 4 गद्दारों का होगा अब वो हाल, जानकर मांगने लगेंगे पानी