India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Speaks On Constitution Debate: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार (14 दिसंबर, 2024) को सदन में संविधान पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। हाथरस रेप केस को लेकर राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि, चार साल पहले हाथरस में दलित लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। अपराधी बाहर घूम रहे हैं, जबकि पीड़िता का परिवार कैद की जिंदगी जी रहा है। संविधान में ऐसा कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है। 

संविधान में अंबेडकर, गांधी और नेहरू के विचार समाहित हैं

राहुल गांधी ने कहा, संविधान में अंबेडकर, गांधी, नेहरू के विचार समाहित हैं। उन विचारों के स्रोत शिव, बुद्ध, महावीर, कबीर आदि थे। उन्होंने कहा, सावरकर ने संविधान को लेकर कहा था कि संविधान की सबसे खराब बात यह है कि इसमें भारतीय कुछ भी नहीं है। इसकी जगह मनु स्मृति लागू होनी चाहिए। जब ​​आप संविधान बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा था, वैसे ही आप हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं। 

जब सोनिया गांधी के हाथ का नाश्ता तक उठा फेंके थे Sanjay Gandhi, कैसे थे भाई-भाभी संग रिश्ते? इस किताब में खुले गांधी परिवार के राज

अडानी का भी किया जिक्र

जब आप धारावी को अडानी को बेचते हैं, तो आप धारावी के लोगों के अंगूठे काटते हैं। जब आप अडानी की मदद करते हैं, तो आप देश के लोगों के अंगूठे काटते हैं। संविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने आगे कहा कि, हम देश में जाति जनगणना के जरिए बताना चाहते हैं कि आपने किसके अंगूठे काटे हैं। हम 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा की दीवार भी तोड़ देंगे।

‘संविधान की सबसे खराब बात…’, सदन में राहुल गांधी ने ये क्या कह दिया? हाथ में नई किताब लेकर सुनाए अजीबो-गरीब किस्से

हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए ये क्या कह दिया?

जब राहुल गांधी ने हाथरस की घटना पर बोलना शुरू किया तो इसपर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि आपसे उम्मीद है कि आप संविधान पर भी बोलेंगे। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि संविधान में एकाधिकार और भेदभाव का कोई जिक्र नहीं है। यूपी के हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “चार साल पहले हाथरस में एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। तीन-चार लोग गैंगरेप करते हैं। मैं दो-तीन दिन पहले उस लड़की के परिवार से मिला था। लड़की का परिवार अपने घर में बंद हैं। जो अपराधी है वो बाहर घूमते हैं और परिवार को धमकाते हैं।

Third Law & Constitution Dialogue 2024 के मंच पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने छेड़ी कानूनी और संवैधानिक मुद्दों की बहस, जानें कानून मंत्री की राय

परिवार ने मुझे बताया कि, बेटी का जो अंतिम संस्कार था। वो भी मुझे नहीं करने दिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया में खुलकर झूठ बोला है। यह संविधान में कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं, मनु स्मृति लागू है। सरकार ने दूसरी जगह घर देने का वादा नहीं निभाया। हम इंडिया गठबंधन के लोग उस परिवार को दूसरी जगह घर दिलवाएंगे।” उन्होंने कहा कि संभल में निर्दोष लोगों की हत्या की गई। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं।

अब जज बनेगा ‘पाकिस्तानी जासूस’? देशद्रोह के कलंक ने काली कर दी जिंदगी, दिल दहला देगी 22 साल की फिल्मी लड़ाई