India News (इंडिया न्यूज), Rakesh Tikait On EVM: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की जिद ने कांग्रेस पार्टी को डूबा दिया। किसान नेता गुरनाम सिंह चरुनी के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “किसानों में नाराजगी थी। ऐसा नहीं है कि किसान दूसरी पार्टियों के साथ नहीं गए। किसानों ने हर पार्टी को वोट दिया। आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों में नाराजगी है। जो आंदोलन में शामिल नहीं हुए, वे सरकार के साथ हैं। चुनाव पार्टी के आधार पर, धर्म के आधार पर और जाति के आधार पर लड़े जाते हैं।

लोग सामान्य विचारधारा वाली पार्टी को करते हैं वोट

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर राकेश टिकैत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, लोग समान विचारधारा वाली पार्टियों के पक्ष में वोट करेंगे। जो व्यक्ति किसान, मजदूर या दुकानदार है, वह उस पार्टी को वोट देगा, जिस पर उसे भरोसा है। वे (किसान) सभी संगठन में एक साथ रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति संगठन के लोगों को अपने पक्ष में मानने लगे, तो वह गलत है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर भी सवाल उठाए। इस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि, आपने गणित नहीं समझा। जनता ने वोट दिया है। लेकिन जीतने वाले वे (भाजपा) हैं। जैसे उत्तर प्रदेश में गन्ना समिति के चुनाव हो रहे हैं, यहां भाजपा का सीधा खेल है कि दूसरे दल के लोगों का नामांकन रद्द करो और बिना चुनाव के जीत जाओ। 

अनपढ़ तो छोड़ों प्रोफेसर के साथ ED बनकर साइबर ठग 10 दिनों तक करते रहे ये काम, 75 लाख रूपये लेकर हुए रफूचक्कर

भाजपा के लोग चुनाव के मास्टर हो गए हैं: राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि, “भाजपा के लोग चुनाव के मास्टर हो गए हैं. डंडे से, बुद्धि से या लोगों को आपस में लड़ाकर वे चुनाव जीत जाएंगे। यह उनकी रणनीति है कि उन्हें चुनाव जीतना है।” उन्होंने दावा किया, हरियाणा विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से गड़बड़ी हुई थी। ईवीएम कहीं रखी जाती हैं और फिर जब कहीं और चुनाव होते हैं, तो क्या ईवीएम को बूथों पर भेजने से पहले किसी पार्टी को दिखाया जाता है? इंजीनियर सारा प्रोग्राम सेटिंग करते हैं। हां, यह सब ईवीएम का खेल है। आप कोई भी बटन दबाओ। वोट भाजपा को ही जाएगा।”

कई मुस्लिम देशों में अपना झंडा गाड़ चुके नेतन्याहू का कंडफिडेंस देख घबड़ा गए मुस्लमान, उनके इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में मचा हंगामा