India News (इंडिया न्यूज), Delhi CM Rekha Gupta : इतने दिनों के स्पेंस के बाद आखिर में बीजेपी ने दिल्ली के नए CM के रूप में रेखा गुप्ता का नाम घोषित कर दिया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी सीएम बन गई हैं। रेखा गुप्ता वर्तमान में देश में एक मात्र बीजेपी की महिला सीएम बन गई हैं। आज बीजेपी की बैठक के शुरू होने से पहले रेखा गुप्ता का नाम सीएम फेस के लिए सबसे आगे चल रहा था। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य भी हैं। इसके अलावा बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं दिल्ली की नई सीएम दक्षिण दिल्ली नगर मिगम की मेयर रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता 2 बार पार्षद रह चुकी हैं।

Delhi CM की रेस में अब ये 4 नाम आगे, लेकिन भाजपा कर सकती है बड़ा खेला, ये है इसकी बड़ी वजह

ABVP से शुरू की थी राजनीति

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने साल 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। 1996-97 में, वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं, जहाँ उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया। इसके बाद साल 1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सचिव बनी। फिर साल 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की सचिव बनी। साल 2004-2006 में धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं।

हरियाणा से जुड़ी हुई है जड़े

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलना में हुआ। रेखा गुप्ता का परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है। वहीं उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। इसी कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। बता दें कि रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय करीब 8 फिसदी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता के पास करीब 5 करोड़ की संपत्ति हैं।

दिल्ली CM रेस से क्यों बाहर हो गए प्रवेश वर्मा, कैसे रेखा गुप्ता ने मार ली बाजी? जानिए इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह