India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं के बीच आरपो-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं का मंगलसूत्र तक नहीं बचेगा। जिसके बाद से पीएम मोदी के इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है। लोकसभा चुनाव और पीएम मोदी के बयान को लेकर इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आकड़े हमारे फैसला आपका में लोगों से कुछ सवाल किए हैं। जिनके जबाव कुछ इस प्रकार है।
जनता की राय
- क्या पीएम मोदी का मंगलसूत्र वाला बयान गेमचेंजर साबित होगा ?
- हाँ- 56%
- नहीं- 39%
- कह नहीं सकते- 5%
2. पीएम मोदी के कांग्रेस पर ‘मंगलसूत्र’ वाले हमले पर आपकी क्या राय है?
- कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी- 32%
- मुस्लिमों में बाँटेंगीं संपत्ति- 6%
- मंगलसूत्र वाला बयान ग़लत- 52%
- कह नहीं सकते- 10%
3. प्रियंका गांधी ने कहा- मेरी माँ ने दश पर क़ुर्बान कर दिया अपना मंगलसूत्र, इस पर आपकी राय
- बेटी का भावुक बयान- 27%
- राजनीतिक बयानबाज़ी- 32%
- चुनावी फ़ायदे की कोशिश- 37%
- कह नहीं सकते- 4%
4. 2024 में महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है ?
- मंगलसूत्र छिनने का डर- 3%
- महिला सुरक्षा- 62%
- महिलाओं से जुड़ी योजनाएँ- 13%
- महिला आरक्षण- 22%
- कह नहीं सकते- 00%