India News ( इंडिया न्यूज़ ) Russia Luna-25 Mission : रूस का महत्वकांक्षी मून मिशन लूना-25 (Luna-25 Moon Mission) फेल हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान इच्छित कक्षा की बजाय अनियंत्रित कक्षा में चले जाने के बाद चंद्रमा से टकराकर नष्ट हो गया। आपको बता दें कि चांद पर सुरक्षित लैडिंग को लेकर लूना-25 का मुकाबला भारत के चंद्रयान-3 से था। रूसी अंतरिक्ष यान को भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था, लेकिन वह मिशन असफल रहा। यह 47 वर्षों के बाद रूस का पहला मून मिशन था। बता दें रूसी स्पेस एजेंसी ने पहले कहा था कि मिशन को एक ‘असामान्य स्थिति’ का सामना करना पड़ा है, जब लूना-25 इच्छित ऑर्बिट की बजाय दूसरे पथ पर चला गया था और रॉस्कोस्मोस के नियंत्रण से बाहर हो गया था।

47 सालों के बाद 25वीं बार मून मिशन लॉन्च किया

रूस ने लूना-25 मून मिशन से पहले 1976 में लूना-24 लॉन्च किया था। इस मिशन के फेल हो जाने के बाद रूस की प्रतिष्ठा को ठेस भी पहुंची है। रूस ने अपना पहला सैटेलाइट 1957 में स्पुतनिक-1 लॉन्च किया था और सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन 1961 में पहली बार स्पेस की यात्रा करने वाले अंतरिक्ष यात्री बने थे।

ये भी पढ़े- China Taiwan Conflict: चीन में घुसे ताइवान के कई लड़ाकू विमान, लोगों को डरा रहा है ड्रैगन