इंडिया न्यूज, मास्को/कीव।
Russia-Ukraine War : पिछले काफी दिनों से चल रहे रूस और यूके्रन युद्ध में जहां रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाई है वहीं यूक्रेन भी रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। ऐसा ही एक दावा यूके्रन ने किया है। जिसमें रूस के 20 टैंक, 45 बख्तरबंद वाहन और 400 सैनिकों को ले जाने की क्षमता रखने वाले जहाज को ध्वस्त किए जाने का दावा किया गया है।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। रूस ताबड़तोड़ हमले कर रहा है और यूक्रेनी सेना लगातार उन हमलों का जोरदार जवाब दे रही है।
यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी बंदरगाह बर्डियांस्क पर एक रूसी लैंडिंग जहाज और अन्य दो जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेनी सेना ने एक वीडियो जारी किया और बताया कि ओर्स्क लैंडिंग जहाज को उसकी सेना ने नष्ट कर दिया है। Russia-Ukraine War
हालांकि बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यह पता नहीं चला है कि जहाज पर हमले के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था। बर्डियांस्क बंदरगाह शहर पर रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के चार दिन बाद ही कब्जा हो गया था।
रूस का कहना है कि वह बंदरगाह को अपने सैनिकों के लिए उपकरणों के आवागमन के लिए एक बेस के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। रूसी सेना के टीवी चैनल ने पिछले हफ्ते बर्डियांस्क पर ओर्स्क जहाज के पहुंचने की जानकारी दी थी। ओर्स्क इस बंदरगाह पर पहुंचने वाला पहला रूसी जहाज था।
बता दें कि रूस के सरकारी टीवी चैनल के रिपोर्टर मुराद गजदीव द्वारा रिकार्ड की गई ड्रोन फुटेज में एक बख्तरबंद सैन्य वाहन को बंदरगाह पर उतरते हुए देखा गया था। यूक्रेनी नौसेना की ओर से जारी वीडियो में गुरुवार को सुबह 7 बजे बंदरगाह पर विस्फोट और एक बड़े जहाज पर लगी भीषण आग को देखा गया था। दावा किया गया कि ओर्स्क को नष्ट कर दिया गया है। Russia-Ukraine War
Read Also : Imran Khan and Bushra Bibi : इमरान खान की पत्नी पर सत्ता बचाने के लिए कई टन मीट जलाने का आरोप
Connect With Us : Twitter Facebook