India News (इंडिया न्यूज), S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर(S Jaishankar) आज से 8 जुलाई तक तंजानिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, जयशंकर सबसे पहले पांच से छह जुलाई तक जांजीबार के दौरे पर रहेंगे। जांजीबार में जयशंकर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा भी करेंगे। जहां एस जयशंकर तंजानिया का दौरा करने वाले भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल पर एक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री 7 से 8 जुलाई तक तंजानिया के दार-ए-सलाम शहर में रहेंगे, जहां वे 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि, यहां आयोजित कार्यक्रम में कई कैबिनेट रैंक के मंत्रियों सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी करेंगे।
भारतीय प्रवासियों को करेंगे संबोधित
बता दें कि, विदेश मंत्री एस जयशंकर यात्रा के दौरान भारत के संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद तंजानिया में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे और दार-ए-सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। जिसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय द्वारा बताया गया कि, भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री की तंजानिया यात्रा से हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों ने भारत और तंजानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (JDCC) की बैठक का दूसरा संस्करण भी देखा, जो इस साल की शुरुआत में 28 और 29 जून को अरुशा में आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़े
- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड करेगी बैठक
- अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, वरुण गांधी को सपा से टिकट मिलने पर भी तोड़ी चुप्पी