Iindia news(इंडिया न्यूज़), Saamana: शिवसेना उद्धव बालासाहेब की मुख्यपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला गया है है। पार्टी  ने सामना के मुख्यपत्र में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईवीएम हैक करके चुनाव जीतती है। सामना में भाजपा के साथ-साथ देश के चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया गया है, कि देश के चुनाव आयोग से अब कोई अपेक्षा नहीं कि जा सकती है। सरकार ने ईवीएम के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी हैक कर लिया है। सामना में लिखा गया है कि सत्य को कितना भी दबाने की कोशिश करें, वो लावे के तरह बाहर आ ही जाता है।

गुजरात के अधिकारियों चुनाव आयोग में

शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में देश के चुनाव आयोग पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए लिखा गया है कि, अब चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। वह भाजपा के लिए काम करता है। चुनाव आयोग में गुजरात के पहले के अधिकारियों को लाकर बुरे काम करवाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना को धनुष-बाण  और चिह्न शिंदे गुट के हाथ में दिए गए। सामना में लिखा गया है की भाजपा ईवीएम का गोल माल कर दे रही है।

लोकसभा चुनाम में ईवीएम हैक करने का दावा

सामना में दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी ईवीएम को हैक कर लेती है। दावा किया गया है भाजपा ईवीएम का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में करती है। सामना लिखता है की बीजेपी को प्रदेश की सत्ता से कोई प्रेम नहीं है। ईवीएम का घोटाला केवल लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किया जाता है। अमेरिका, यूरोप, जापान, जर्मनी, बांग्लादेश, फ्रांस जैसे देशों ने ईवीएम को हटा दिया, लेकिन जनता का विश्वास खो चुकी मोदी सरकार ने ‘अविश्वसनीय’ ईवीएम का इस्तेमाल जारी रखा है।

टीएन शेषन को याद किया

शिवसेना ने पूर्व चुनाव आयोग टीएन शेषन को याद करते हुए कहा अगर आज वे होते तो ईवीएम के गोदाम पर बुलडोजर चला दिए होते। सामना में यह भी कहा गया है कि चुनाव आयोग को भाजपा कार्यलय में सिफ्ट करा देना चाहिए।

यह भी पढ़े