India News (इंडिया न्यूज़), Salman Khan Threat: कुछ समय पहले अभिनेता सलमान खान को ताजा धमकियां जारी करने वाली फेसबुक पोस्ट का पता एक यूरोपीय देश से चला है। लॉरेंस बिश्नोई ने इस कृत्य की खुद जिम्मेदारी ली थी। बता कें कि, पुलिस को यह भी श,क है कि इस ताजा धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई सदस्य का हाथ हो सकता है जो शायद भारत में नहीं है।

जानिये पुलिस ने क्या कहा

बता दें कि, मुंबई पुलिस ने बताया है कि, सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए धमकी दी गई है। इसमें पुलिस को संदेह है कि, बिश्नोई गिरोह के सदस्य और उसका साथी गोल्डी बरार यूरोपीय देशों में छिपा हुआ है।

फेसबुक पर लिखा गया धमकी भरा पत्र

मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने धमकी भरा मैसेज पोस्ट करने वाले का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, रविवार को कनाडा में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसके बाद इस फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। बता दें कि, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक फेसबुक अकाउंट से ग्रेवाल को धमकी देते हुए लिखा गया था कि, वह सलमान खान को बड़ा भाई मानते हैं, इसलिए आपके भाई को आपको बचाना चाहिए और यह सलमान खान के लिए भी एक बड़ा संदेश है कि आप इस भ्रम मे हैं।

दाऊद तुम्हारी मदद करेगा, तुम्हें हमसे कोई नहीं बचा सकता। सोशल मीडिया पर धमकी पोस्ट होने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की और अधिक सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें सतर्क रहने को कहा है।

ये भी पढ़े-