India News (इंडिया न्यूज), Sambit Patra On Congress: डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। इस बीच राहुल गांधी ने शुक्रवार , 27 दिसंबर को मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया। इन आरोपों पर बीजेपी सांसद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल से लेकर नरसिम्हा राव तक सभी का अपमान किया। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को भी नहीं बख्शा।
संबित पात्रा का संगीन आरोप
भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने कहा, “जब पूरा देश एक पुण्य शहीद की मौत पर शोक मना रहा है, तब भी राहुल गांधी और गांधी परिवार अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। यह कांग्रेस और गांधी परिवार की राजनीति है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान किया था। डॉ. मनमोहन सिंह बहुत बड़े कद के व्यक्ति हैं। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह का भी अपमान किया था। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान किया। कांग्रेस पार्टी मनमोहन सिंह पर भ्रामक प्रचार कर रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्मारक बनाने का फैसला किया है।
गौरव भाटिया ने कसा तंज
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान का दिल से सम्मान करते हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को कांग्रेस ने वह अंतिम संस्कार क्यों नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।
भाजपा के लोग डॉ. मनमोहन सिंह का सम्मान करते हैं
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एक पोस्ट करते हुए कहा, “मेरी बहन प्रियंका, डॉ. मनमोहन सिंह देश के गौरव हैं और देश का हर नागरिक, खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और हम भाजपा के लोग देश के लिए उनके योगदान का तहे दिल से सम्मान करते हैं।
‘आपने घटिया, तुच्छ राजनीति करने का फैसला किया’
भाटिया ने आगे लिखा, “चूंकि आपने घटिया, तुच्छ राजनीति करने का फैसला किया है और पूर्व प्रधानमंत्रियों के सम्मान की बात की है, इसलिए देश का हर नागरिक जानना चाहता है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को कांग्रेस पार्टी ने वह अंतिम संस्कार क्यों नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। क्या सोनिया गांधी या राहुल गांधी नरसिम्हा राव की मृत्यु की दुखद खबर के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने गए थे? कृपया तस्वीर साझा करें।
साथ में जाकर नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि देंगे
पोस्ट में भाटिया ने आगे लिखा, “पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उनके परिवार से कहा गया कि उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली में नहीं बल्कि उनके पैतृक शहर में किया जाना चाहिए।
क्या यह सम्मान देना है? मुझे पूरा यकीन है कि आप और राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से ये मुश्किल सवाल पूछने की हिम्मत जरूर जुटाएंगे।
और हां, कृपया नरसिम्हा राव के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए गए समाधि स्थल का पता साझा करें। हम साथ में श्रद्धांजलि देने जाएंगे। हमारी सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देकर उनके योगदान का सम्मान किया है। आपके जवाब का इंतजार है। भारत के नागरिक। गौरव भाटिया।
शहनाज गिल कैसे छुपाती हैं सिद्धार्थ शुक्ला का दर्द, इस Psychic ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा वीडियो
भाजपा ने किया डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान
राहुल गांधी ने भी निगमबोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “मौजूदा सरकार ने आज निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार करके भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का घोर अपमान किया है। वे एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके कार्यकाल में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्ग का सहारा हैं।
आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का सम्मान करते हुए उनका अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर किया गया, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के उनके अंतिम दर्शन कर सके और श्रद्धांजलि दे सके। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान सपूत और उनके गौरवशाली समुदाय के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया था आरोप
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक पोस्ट में कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान उपलब्ध न कराकर, भाजपा ने उनके अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं कराया। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व, उनकी विरासत और स्वाभिमानी सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया।
इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सर्वोच्च सम्मान और आदर दिया जाता था। डॉ. मनमोहन सिंह इस सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। आज पूरा विश्व उनके योगदान को याद कर रहा है। सरकार को इस मामले में राजनीति और संकीर्णता से परे सोचना चाहिए था।
श्रद्धांजलि देते समय लोग परेशान रहे
आज सुबह इसका अहसास तब हुआ जब मैंने डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों को अंतिम संस्कार स्थल पर जगह के लिए संघर्ष करते, भीड़ में जगह तलाशते और आम जनता को जगह की कमी के कारण परेशान होते और बाहर सड़क से श्रद्धांजलि देते देखा।