India News (इंडिया न्यूज)Sanjay Singh: आप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी के ‘घर-घर सिंदूर अभियान’ को लेकर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने इसे घटिया राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने इस अभियान को ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना तक कह दिया है। बीजेपी ने इन आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि वे घर-घर जाकर सिंदूर नहीं बांट रहे हैं।

संजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछा है, ‘मोदीजी, दो चुटकी सिंदूर का महत्व आप क्या जानते हैं?’ उन्होंने कहा कि इंडियन कल्चर में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर महिलाओं के सम्मान और गहरे भावनात्मक अर्थ का प्रतीक है। आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर घटिया पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है। कांग्रेस ने भी इस अभियान की आलोचना की है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री हर घर में सिंदूर क्यों भेजना चाहते हैं?

मम्मी-पापा और जयचंद! लालू के बाद अब तेजपताप यादव ने भाई ‘तेजस्वी’ को भेजा खुला संदेश, RJD में होगा बवाल?

पीएम मोदी पर बरसे संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। संजय सिंह ने बीजेपी के ‘घर-घर सिंदूर अभियान’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने इस अभियान का नाम ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना रखा है।

संजय सिंह ने एक्स यानी (पूर्व में ट्विट्टर) पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संस्कृति में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं। यह उनके लिए सम्मान, गर्व और गहरे भावनात्मक अर्थ का सिंबल है। लेकिन अब ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ जैसी योजनाओं के बाद ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने ‘एक राष्ट्र, एक पति’ की शुरुआत कर दी है।

‘पीओके अभी तक वापस नहीं लिया गया’

आप नेता ने आगे कहा कि ‘पहलगाम अटैक में शामिल चार पाकिस्तानी टेरेरिस्ट अभी भी फरार हैं और पीओके अभी तक वापस नहीं लिया गया है। भारतीय सेना मजबूत थी और पीओके को वापस ले सकती थी, यहां तक ​​कि बलूचिस्तान को भी पाक के चंगुल से आजाद करा सकती थी, हालाँकि मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में सीजफायर का विकल्प चुना। और दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता भारतीय महिलाओं की भावनाओं पर बिना सोचे-समझे घर-घर जाकर सिंदूर बांट रहे हैं।

कुमारी सैलजा का बड़ा सवाल : पुलिस ‘क्यों’ नहीं तोड़ पा रही हरियाणा में नशा तस्करों का नेटवर्क, लोगों का ‘पता’ है नशा कहां-कहां बिकता है और पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं !!