India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh Case: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर संजय सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने आज (शुक्रवार) शराब नीति घोटाले मामले में संजह सिंह के याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
- 13 अक्टूबर को दायर की थी याचिका
- आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की गिरफ्तारी
क्या है पूरा मामला
संजय सिंह ने गिरफ्तारी और ईडी के खिलाफ याचिका डाली थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। बता दें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली नीति में कथित घोटाले के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के जांच के दौरान आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 5 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
जिसके बदा कोर्ट ने संजय सिंह को पहले 10 अक्टूबर तक और फिर 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया। वहीं ईडी रिमांड का समय खत्म होते हीं संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद संजय सिंह ने इसे चुनौती देते हुए 13 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। आज उसे भी खारिज कर दिया गया।
तीन नेताओं की हुई गिरफ्तारी
बता दें कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहली गिरफ्तारी सत्येंद्र जैन की हुई। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी गिरफ्तार हुएं। बता दें कि तीन के तीनों ही नेता फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।
Also Read:
- Mahua Moitra: एक कुत्ते की वजह से फंसी महुआ मोइत्रा, एक्स पार्टनर ने लगाए गंभीर आरोप
- Rajasthan Election 2023: गहलोत के एक बयान ने डाला वसुंधरा को संकट में! जानें क्या है मामल
- Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच कूटनीति कर रहा कतर, ये रहा पूरी वजह