इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Saudi Arabia: सऊदी अरब ने सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन कहे जाने वाले तब्लीगी जमात पर बैन लगाने का फैसला ले लिया है। आतंकवाद का सबसे बड़ा द्वार बताते हुए वहां की सरकार ने तब्लीगी जमात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सरकार ने इस जमात के लोगों को अगले जुमे की नमाज से पहले मस्जिदें खाली करने का आदेश दिया है। बता दें भारत में यह संगठन 1926 में अस्तित्व में आया। इनका मुख्य काम इस्लाम को लेकर धार्मिक उपदेश देना है। हालांकि इस संगठन के लोगों पर भड़काऊ बयान देने के भी आरोप लगे हैं।
सरकार के जारी आदेश में कहा गया है कि अब से शुक्रवार की नमाज के दौरान लोगों को तब्लीगी जमात से मिलने की जरूरत नहीं है। साथ उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखना है। यह संगठन समाज के लिए खतरनाक है और देश में आतंकवाद के दरवाजे खोलने का दमखम रखता है। इसी वजह से सरकार ने तमाम मस्जिदों से भी अपील की है कि उनके द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए, बताया जाए कि तब्लीगी जमात क्यों और कैसे समाज के लिए खतरनाक है।
लोगों को जागरूक करें Saudi Arabia
सरकार की ओर से मस्जिदों से तब्लीगी को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। लोगों को यह बताने के लिए कहा गया है कि तब्लीगी जमात क्यों और कैसे समाज के लिए खतरा है। सरकार का मानना है कि तब्लीगी जमात के गलत कामों को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। लोगों को लगातार इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। इससे समाज में तब्लीगी की अहमियत कम हो जाएगी।
भारत में हुआ था बवाल Saudi Arabia
बता दें कि तब्लीगी जमात वही है जिसे लेकर पिछले साल भारत में काफी बवाल हुआ था। तब्लीगी से जुड़े लोगों पर यह आरोप लगा कि उन्होंने देश में कोरोना की पहली लहर के दौरान खतरा और बढ़ा दिया। अब सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर बैन लगाकार कड़ा संदेश दिया है।
Read More : PM Modi किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं, सबके लिए होंगी योजनाएं