बागपत, उत्तरप्रदेश। Second day of Congress’ Bharat Jodo Yatra in Uttar Pradesh कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बागपत जिले के मविकला से शुरू होकर आज कैराना पहुंचेगी। यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है, जो कि 3 जनवरी को दिल्ली से शुरू होकर गाजियाबाद होते हुए बीती शाम बागपत के मविकला पहुंची है। कल इस यात्रा का उत्तरप्रेदश में अंतिम दिन होगा, जिसके बाद यह हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

प्रियंका ने राहुल गांधी को बताया योद्धा

बीते दिन उत्तरप्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद के लोनी में जनता को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर हमला बोली। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के स्वागत संबोधन में कहा- राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है।