India News (इंडिया न्यूज), Tahawwur Rana Extradition News : मुंबई हमले के मुख्य आरोपियों में से एक तहव्वुर राणा भारत आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कल सुबह यानी 10 अप्रैल 2025 तक दिल्ली पहुंच जाएगा। उसे अमेरिका से लाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की सात सदस्यीय टीम वहां गई है। इस टीम का नेतृत्व एक वरिष्ठ ADG रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि 26/11 आतंकी हमले के आरोपियों का भारत आने के बाद क्या होगा? तो आपको बता दें कि दिल्ली आते ही उसे सबसे पहले NIA मुख्यालय लाया जाएगा। जहां अधिकारी उससे 26/11 हमले से जुड़े अहम सवालों पर सवाल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, यहां अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​भी उससे अलग से पूछताछ करेंगी।

दिल्ली के बाद मुंबई ले जाने की संभावना

रिपोर्ट्स की मानें तो राणा को कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रखा जाएगा। ताकि जांच एजेंसियां ​​जरूरी जानकारी जुटा सकें। इसके अलावा 2019 में दिल्ली में एनआईए ने राणा के खिलाफ 26/11 हमले की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले के तहत उसे भारत लाया जा रहा है और दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है कि उसे मुंबई भेजा जाएगा, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो तहव्वुर राणा को मुंबई लाने के बारे में मुंबई पुलिस को कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि प्रत्यर्पण के कानूनी आधार को देखने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि उसकी हिरासत मुंबई क्राइम ब्रांच को दी जा सकती है या नहीं।

हेडली से है राणा का कनेक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि तहव्वुर राणा का पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से कनेक्शन है। इन दोनों को भी 26 नवंबर 2008 (26/11) को मुंबई में हुए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। मुंबई आतंकी हमलों में छह अमेरिकी समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी मार गिराया।

TMC में नहीं बचा दीदी का कोई कंट्रोल, आपस में ही भिड़ रहे सांसद, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच हुई भयंकर नोकझोंक

‘शाही राजवंश के बेवकूफ राजकुमार…’, Rahul Gandhi ने ऐसा क्या कर दिया? Video देखकर भड़क गई जनता