India News (इंडिया न्यूज), Mannheim Stabbing: दक्षिण-पश्चिमी जर्मन शहर मैनहेम के एक चौराहे पर शुक्रवार (31 मई) को एक हमलावर ने चाकू से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर पर गोली चलाई, जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 11.30 बजे के कुछ समय बाद हुई। उन्होंने कहा कि वे चोटों की गंभीरता के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दे सकते या यह नहीं बता सकते कि कितने लोग घायल हुए हैं। वहीं पीड़ितों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
जर्मनी में खुलेयाम चाकूबाजी
पुलिस ने एक बयान में कहा कि अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। घटना के मकसद के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। यह घटना मैनहेम के डाउनटाउन इलाके के एक चौराहे मार्कटप्लात्ज़ पर हुई। लगभग 300,000 लोगों वाला यह शहर फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है।
Bihar Heatwave: बिहार में गर्मी का कहर जारी, 10 मतदान कर्मियों की लू लगने से मौत -India News