India News (इंडिया न्यूज)Sharmistha Panoli Arrest: अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने गिरफ्तारी मामले में शर्मिष्ठा पनोली का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है। जब कोई माफी मांगता है और पोस्ट डिलीट कर देता है, लेकिन उसे जेल में डालना, उसे परेशान करना, उसका करियर खत्म करना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य को उत्तर कोरिया बनाया जा रहा है। कंगना का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर जिस भाषा का इस्तेमाल करती है, वह अक्सर भावनात्मक होती है, लेकिन हमेशा आपराधिक नहीं होती।

अगर Diabetes के पेशेंट इस तरह से और इस टाइम खाएं करेला…शरीर में कभी नहीं बढ़ सकता शुगर, न पड़ेगी इंसुलीन की जरुरत!

जानिए पूरा मामला?

बता दें कि 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और लॉ की छात्रा हैं। उन्हें 30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। उन पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। हालांकि शर्मिष्ठा ने पोस्ट डिलीट कर माफी मांग ली थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया था।

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर कौन-कौन आमने-सामने

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी का कई लोगों ने विरोध किया है। पवन कल्याण, डच नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने शर्मिष्ठा को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा बलूचिस्तान आर्मी ने भी शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई है। हालांकि, कई लोगों ने गिरफ्तारी को सही ठहराया है। मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने आरोप लगाया कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और नफरत फैलाने की कोशिश की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर #ArrestSharmistha जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

अखरोट को क्यों कहते है दिमाग का सुपरफूड?