India News (इंडिया न्यूज) Sharmistha Panoli News: शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कुछ यूजर इसे पाकिस्तान विरोधी से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं। कई लोग इस गिरफ्तारी को लेकर सीधे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कोलकाता पुलिस लगातार इस मामले पर सफाई दे रही है। कोलकाता पुलिस ने एक बार फिर बयान जारी कर सफाई दी है। अपनी नई सफाई में कोलकाता पुलिस ने “देशभक्ति के खिलाफ कार्रवाई” जैसे आरोपों को खारिज किया है।
कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया कि शर्मिष्ठा पनोली को किसी “पाकिस्तान विरोधी बयान” या “देशभक्ति व्यक्त करने” के लिए नहीं, बल्कि “घृणा फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने” के लिए गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके खिलाफ 15 मई 2024 को गार्डेनरिच थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
हिंदू धर्म को गंध धर्म कहने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?…पवन कल्याण का ममता सरकार से सवाल, TMC के नेताओं पर साधा निशाना
कानूनी नोटिस दिए गए, लेकिन…
पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि बीएनएसएस की धारा 35 के तहत कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन शर्मिष्ठा हर बार गायब हो गईं। इसके बाद कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लिया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह भी दोहराया कि नए भारतीय न्याय संहिता के तहत धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाली कोई भी पोस्ट अब दंडनीय अपराध है।
कोलकाता पुलिस ने इतनी लंबी सफाई क्यों दी?
कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को “शर्मनाक और भ्रामक” बताया, जिसमें शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को “राष्ट्र विरोधी भावना” के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि भारत के किसी भी वर्ग का अपमान करने वाला ऐसा कोई भी कृत्य “केवल हमारे दुश्मनों को फायदा पहुंचाएगा” और यह “बेहद घृणित” है।
वजाहत खान भी मुश्किल में
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब शिकायतकर्ता वजाहत खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा। उनके खिलाफ एडवोकेट विनीत जिंदल ने शिकायत दर्ज कराई है। वजाहत खान पर “धार्मिक अपमान और नफरत फैलाने” का आरोप लगाया गया है, जिससे पूरा मामला और पेचीदा हो गया है।