India News (इंडिया न्यूज), Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। वह केंद्र सरकार द्वारा विदेश भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं। वह अमेरिका, गुयाना, पनामा जैसे कई देशों का दौरा कर चुके हैं और भारत का पक्ष मजबूती से रख चुके हैं। इसके अलावा वह आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को भी बेनकाब कर चुके हैं। इसके बावजूद वह कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। उन्होंने उरी, पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की थी।

कांग्रेस नेता उदित राज ने साधा था निशाना

इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने उन पर निशाना साधा था। इतना ही नहीं शशि थरूर पर निशाना साधते हुए लिखा था कि आप इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं। आप उस पार्टी के खिलाफ कैसे जा सकते हैं जिसने आपको इतना कुछ दिया है। अब शशि थरूर ने भी इसका दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आलोचक और ट्रोल मेरे शब्दों को अपने तरीके से देख सकते हैं। वे तथ्यों को तोड़-मरोड़ सकते हैं और मेरी आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। मेरे पास करने के लिए और भी बेहतर काम हैं। शुभ रात्रि।’ इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि पनामा में एक सफल दिन के बाद अब हमें कोलंबिया के लिए रवाना होना है। इसलिए मेरे पास इन चीजों के लिए समय नहीं है।

दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, नेवी प्लेन हुआ क्रैश, वायरल हो रहा है दिल दहला देने वाला वीडियो

शशि थरूर ने दी ये प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि इस व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी मैं उन लोगों को जवाब देना चाहूंगा जो यह कह रहे हैं कि मैंने पिछले दिनों भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए साहस के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने संबोधन में सिर्फ हाल ही में हुए आतंकी हमलों और सेना व सरकार द्वारा उस पर दिए गए जवाब के बारे में बात की। मेरा मुद्दा सिर्फ हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बारे में था। इससे पहले हमारी सरकारों ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा का सम्मान करते हुए आतंकी हमलों का नपा-तुला जवाब दिया था। मेरा मुद्दा यही था। इसके बाद भी अगर कोई मेरी बातों को गलत तरीके से पेश करके आलोचना करना चाहता है तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, उदित राज के अलावा केरल इकाई के कई नेता भी शशि थरूर के खिलाफ रहे हैं। उदित राज ने यहां तक ​​कहा कि शशि थरूर को पीएम मोदी को बीजेपी का सुपर प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए। इसके अलावा बेहतर होगा कि भारत लौटने से पहले उन्हें विदेश मंत्री बना दिया जाए।

इस राज्य के मुख्यमंत्री जाति देखकर बांट रहे खतरनाक हथियारों का लाइसेंस, किया ऐसा खुला ऐलान…सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन