India News (इंडिया न्यूज़), Swami Prasad Maurya, लखनऊ: एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया। जूता फेंकने के बाद लखनऊ में मौर्य के समर्थकों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। उस व्यक्ति ने खुद को वकील बताया और सपा नेता पर जूता फेंक दिया। यह सब लखनऊ में ओबीसी सम्मलेन के दौरान हुआ। इस दौरान मौर्य के समर्थकों से भरी भीड़ ने उस व्यक्ति को खींचना और पीटना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने शख्स को थप्पड़ और लातें मारते हुए ‘स्वामी प्रसाद मौर्य जिंदाबाद’ का नारा भी लगाया।
- समर्थकों ने की पिटाई
- अखिलेश यादव को भी आना है
- फरवरी में फेंकी स्याही
समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में पुलिस कर्मियों को समर्थकों की भीड़ को दूर करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। इसके बाद भी मौर्य के समर्थक नहीं रूके। उस व्यक्ति की इतनी पिटाई हुए की वह बेहोश हो गया।
अस्पताल में भर्ती किया
सहायक पुलिस आयुक्त (लखनऊ) अनियांडी विक्रम सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है और उससे पूछताछ के बाद आगे की जानकारी पता चलेगी।” अधिकारी ने बताया कि कथित हमलावर आकाश सैनी ने वकील की पोशाक पहन रखी थी। विभूतिखंड पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
फरवरी पर फेंकी स्याही
इस कार्यक्रम को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करने वाले थे। घटना के वक्त वह कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख ओबीसी नेता मौर्य साल 2022 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा से सपा में शामिल हो गए थे। रामचरितमानस और हिंदू मंदिरों पर अपनी टिप्पणियों को लेकर काफी विवादों हुआ था। फरवरी के महीने में उनके ऊपर स्याही फेंकने की घटना सामने आई थी।
यह भी पढ़े-
- यौन शोषण के आरोपी अफसर को सीएम ने किया निलंबित, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
- जहां पहले गोलियां चलती थीं, वहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना रही सरकारः सीएम योगी