इंडिया न्यूज, पटना:
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम (UPSC 2020 Result) जारी कर दिया है। इस बार यूपीएससी परीक्षा में 761 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जबकि बिहार के शुभम कुमार ने देशभर में टाप किया है। शुभम बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। शुभम ने आइआइटी बाम्बे से पढ़ाई की है। शुभम को वर्ष 2019 परीक्षा में आल इंडिया में 290 रैंक हासिल हुई थी। वहीं जमुई जिले चकाई बाजार निवासी सीताराम वर्णवाल के पुत्र प्रवीण कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। छात्र अपना परिणाम UPSC पर जाकर देख सकते हैं।

Post Available after UPSC 2020 Result

बता दें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी 2021 में किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अगस्त-सितंबर 2021 में पूरा हुआ था। साक्षात्कार के बाद जिनका अभ्यर्थियों का चयन किया गया है उनका नाम वेबसाइट पर जारी हो गया है। इस वर्ष आइएएस के लिए 180, आइएफएस के लिए 36 और आइपीएस के लिए 200 सीटें सुरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त सेंट्रल सर्विस ग्रुप एक में 302, ग्रुप बी सर्विस में 118 पद सुरक्षित है।

 

Must Read:- बिहार कर्मचारी चयन आयोग मे निकली भर्तियां, जानिए पूरी जानकारी

Connact With Us: Twitter Facebook