India News (इंडिया न्यूज),Goldy Brar: सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई। मिल रही जानाकरी के मुताबिक दल्ला लखबीर गिरोह के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही यह भी कहा गया कि यह हत्या कैलिफोर्निया में हुई है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारी पुष्टि नहीं दी गई है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

रिपोर्ट्स की मानें तो काफी लंबे समय से गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में था। बरार का नाम कनाडा के 25 सर्वाधिक वांछितों में भी शामिल था। मिल रही जानकार के मुताबिक कैलाफोर्निया के होटल फेयरमाउंट में उसकी हत्या की गई। गोल्डी बराड़ का नाम कुछ दिनों पहले काफी चर्चे में था। उसका नाम पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) हत्याकांड के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आ रहा था।

Bomb threat at Delhi School: उपराज्यपाल ने बम की अफवाह के बाद इतने स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश

25 मोस्ट वांटेड में नाम

बीते साल 2022 में 9 मई को मूसेवाला की ह्तया कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह बताया जाता है। उनके पिता पंजाब पुलिस में कार्यरत थें। बराड़ पंजाब में स्थानीय गिरोह प्रतिद्वंद्विता में भाग लेकर अपराध की दुनिया में शुरुआत की। हालाँकि, वह जल्द ही बड़े अपराध करने लगा और पंजाब के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल हो गया। आज हत्या जैसे अपराधों और यहां तक कि अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति के लिए कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड में भी शामिल है।