India News (इंडिया न्यूज़), Singer Shubh: खालिस्तान आंदोलन को सपोर्ट करने के आरोप में सिंगर शुभ का कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। शुभ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, कि पंजाब उनके भी खून में हैं और भारत उनका भी देश है। पंजाबी-कनाडाई रैपर शुभ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। शुभ ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से शुभ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खालिस्तान मुद्दे को सपोर्ट करने की वजह से सिंगर शुभ का ‘स्टिल रोलिन इंडिया टूर’ को रद्द कर दिया गया है।
पिछले 2 महीनो से इसके लिए तैयारी कर रहे थे
शुभ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा की वो पिछले 2 महीनो से इसके लिए तैयारी कर रहे थे। शो रद्द हो जाने की वजह से शुभ काफी दुखी हैं। पंजाबी-कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह ने भारत में अपना कॉन्सर्ट रद्द हो जाने पर काफी दुख जताया और कहा कि वो अपने देश में परफॉर्म करने के लिए बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। शुभ ने पोस्ट में ये भी लिखा है कि, ‘उनका सपना था की में इंटरनेशनल लेवल पर अपने म्यूजिक को ले जाऊ, लेकिन इस घटनाओं ने मेरी कड़ी मेहनत और मुझे आगे बढ़ने से रोका है।
अपने लोगों के सामने परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड था
सिंगर शुभनीत सिंह ने आगे कहा कि, भारत मेरा भी देश है। मैं अपने लोगों के सामने परफॉर्म करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड था। मैं इसके बहुत वक्त से तैयारियां कर रहा था और अपने पूरे दिल से पिछले 2 महीने से प्रैक्टिस कर रहा था , लेकिन मुझे लगता है कि नियति को कुछ और ही मंजूर था।
कहा पंजाब मेरी आत्मा है मेरा खून है….
सिंगर ने भारत की आज़ादी में शामिल पंजाब के बलिदानो को याद दिलाते हुए कहा कि, ‘देश की आजादी के लिए जब जब बलिदान देने की बात आयी तब तब उनके पूर्वज और गुरु पीछे नहीं हटे। पंजाब ही मेरी आत्मा है मेरा खून है। मैं यही पैदा हुआ हूं और जो भी आज हूं पंजाबी होने की वजह से हूं।
विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में कहा
शुभ ने अपने विवादित पोस्ट के बारे में कहा कि उनका मकसद सिर्फ पंजाब में बिजली बंद होने की खबरों की वजह से राज्य के लिए प्रार्थना करना था। शुभ ने ये भी कहा कि उनका किसी को तकलीफ या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
ये भी पढ़े:
- शोएब और दीपिका ने बेटे का चेहरा किया रिवील, पहली तस्वीर की शेयर
- इंडिगो के फ्लाइट में मनचले यात्री की मनमानी, आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- महाभारत के काल से जुड़ा हुआ है श्री केदारनाथ मंदिर का इतिहास, जानें मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारियां