India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिन हो या रात, किसी भी समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालात ये हैं कि राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लखनऊ में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

इस तरह पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो 26 अप्रैल तक गर्मी इसी तरह जारी रहेगी। उसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिल सकती है।

Pahalgam Terror Attack: शादी के महज 2 महीने बाद ही आतंकी हमले का शिकार हुआ शुभम,रोती-बिलखती रह गई पत्नी, परिवार वालों ने बताई पूरी कहानी

मौसम साफ होने की संभावना

23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना के साथ ही रातें भी गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और इसके आसपास के इलाकों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

लू चलने की संभावना

इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और फर्रुखाबाद में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताई गई है।

इन 8लाकों में कैसा रहेगा तापमान

साथ ही कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा जिले में भी लू चलने के आसार है। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी लू चल सकती है।

तापमान बढ़ोतरी की संभावना

इसके अलावा अगर तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3℃ की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बयान : गर्मियों के मौसम में ट्रांसफार्मर जलने या तकनीकी खराबी का तुरंत होगा समाधान