India News (इंडिया न्यूज), Soaked Foods Benefits: आज के समय में गलत खान-पान की वजह से कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं। ऐसे में स्वस्थ और फिट रहने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। जब भी हमें कोई बीमारी होती है तो डॉक्टर हमें खान-पान की आदतों में सुधार करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कुछ ऐसी चीजों को भिगोकर खाना शुरू कर दें। ये आपको कई गुना ज्यादा फायदा पहुंचाएंगी। इन चीजों का सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई अन्य गंभीर समस्याएं ठीक हो जाती हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

इन 6 चीजों को भिगोकर खाने से दोगुना फायदा होगा-

किशमिश

वैसे तो आपने किशमिश से जुड़े कई फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश को भिगोकर खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। भीगी हुई किशमिश न सिर्फ हेल्दी स्किन को फायदा पहुंचाती है बल्कि हेल्दी बालों के लिए भी बेहद जरूरी है। यह एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या को भी दूर करने में मदद करती है।

Kuwait Fire accident: कुवैत अग्निकांड में 40 भारतीयों की मौत से खौफ में केरल और तमिलनाडु के परिवार, जानें पूरा मामला-Indianews

क्विनोआ

क्विनोआ एक सुपरफूड है जो प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, इसमें सैपोनिन भी होता है, जो पेट को खराब कर सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकता है। क्विनोआ को भिगोने से सैपोनिन के स्तर को कम करने और इसे अधिक पचाने में मदद मिल सकती है।

बादाम

बादाम को स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार बादाम हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है, हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। चने- चने को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं, अगर आप इन्हें रात भर भिगोकर खाते हैं तो यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

ओट्स

कई लोग नाश्ते में ओट्स खाते हैं, ऐसे में अगर आप रात भर भिगोकर ओट्स खाते हैं तो ये आपको दोगुना फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च और एसिड की मात्रा कम हो जाती है जो पाचन के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इन्हें बिना पकाए भी खा सकते हैं।

मूंग-

अंकुरित मूंग यानी रातभर भिगोए गए मूंग भी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी कब्ज या अपच की समस्या है तो आप इन्हें भिगोकर खा सकते हैं। इसके साथ ही ये वजन घटाने में भी काफी मददगार माने जाते हैं।

IND VS USA: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, USA को रौंद सुपर 8 में बनाई जगह -IndiaNews