India News (इंडिया न्यूज़), Gujarat, बोटाद: गुजरात के बोटाद जिले के एक मंदिर में भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने घुटने टेकते हुए चित्रित करने वाले भित्तिचित्र देखे कर कुछ लोग भड़क गए और उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी किए गए लोगों में एक की पहचान हर्षद गढवी के रूप में हुई है।
मामले पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे जिले के सालंगपुर स्थित मंदिर में विवादास्पद भित्तिचित्र तोड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि दो अन्य आरोपी जयसिंह भरवाड और बलदेव भरवाड भी उसके सहयोगी थे और दोनों उसके साथ मौके पर गए थे।
54 फुट की मूर्ति स्थापित
मंदिर प्रबंधन ने कुछ महीने पहले, मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की 54 फुट की मूर्ति स्थापित की।. इसके आसन की दीवार भित्तिचित्रों से ढकी हुई है, जिनमें से कम से कम दो भित्तिचित्रों के कारण विवाद उत्पन्न हुआ जिसमें भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी को प्रणाम करते हुए दिखाया गया था। गढवी बैरिकेड पार करता हुआ प्रतिमा तक पहुंच गया और उसने भित्तिचित्रों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही उस पर कालिख पोत दी।
कई धारओं में मामला दर्ज
कई पंथों में विभाजित स्वामीनारायण संप्रदाय सहजानंद स्वामी (1781-1830) को भगवान स्वामीनारायण के रूप में संदर्भित करता है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 153 (ए) (धर्म आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 506 (2) (आपराधिक धमकी), 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ हिन्दू धर्मगुरुओं ने इस भित्तिचित्र को हटाने की मांग की।
यह भी पढ़े-
- पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान को सुनाया, कहा- बैठकें कहां होंगी यह भारत तय करेगा, कोई और नहीं
- केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर निशाना, कहा- चाचा और भतीजे में फिर छिड़ा शीतयुद्ध, घोसी उपचुनाव में खिलने जा रहा कमल