India News (इंडिया न्यूज),Sonia Gandhi: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी का MRI किया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी थोड़ी देर में IGMC पहुंच सकते हैं। सोनिया गांधी हाल ही में कुछ दिनों के आराम के लिए शिमला आई थीं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर से पार्टी में भी हलचल मच गई है।
पिछले चार-पांच सालों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हुई है और उन्हें कई स्वास्थ्य वजहों से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है। सोनिया गांधी लंबे समय से सांस संबंधी समस्याओं और कोविड के बाद की जटिलताओं से जूझ रही हैं। साल 2022 में उन्हें सांस लेने में दिक्कत और वायरल बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जून 2022 में कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें फिर से भर्ती होना पड़ा था। सितंबर 2022 में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शेर या कोबरा नहीं, ये पिद्दी सा जीव है दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर
उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य से जूझ रही हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी 78 साल की हैं। उनकी बढ़ती उम्र और उनकी मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच और उपचार होता रहा है। बढ़ती उम्र के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रही है और हर बार प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी उनके इलाज के दौरान अस्पताल में मौजूद रहते हैं। हाल ही में शिमला दौरे में भी वह आराम करने के इरादे से पहुंची थीं, जहां उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।
सोनिया गांधी का विदेश में भी इलाज चल रहा है
सोनिया गांधी का विदेश में भी इलाज हो चुका है, खासकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में। पहली बार साल 2011 में उन्हें गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था, हालांकि उस समय बीमारी का खुलासा नहीं हुआ था। इसके बाद वह साल 2012, 2013, 2016 और फिर 2022 में नियमित जांच और फॉलोअप के लिए न्यूयॉर्क गईं। हर बार प्रियंका गांधी या राहुल गांधी भी उनके साथ मौजूद रहे। पार्टी ने उनकी बीमारी के बारे में गोपनीयता बनाए रखी, लेकिन यह स्पष्ट है कि उनका स्वास्थ्य लंबे समय से चिंता का विषय रहा है।