India News (इंडिया न्यूज़), Sonia Gandhi: बेंगलोरु से दिल्ली आते वक्त कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी अपने विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।  जानकारी मिली की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग मौसम में आई खराबी की वजह से हुई है। लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर कोई बात साफ नहीं हो पाई है। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ बेंगलोर से दिल्ली वापस आने के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की। उन्होंने फोटो के साथ एक भावनात्मक पोस्ट लिखा।

पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा- Ma, the epitome of grace under pressure’.

सोनिया गांधी की फोटो की बात करें तो फोटो में सोनिया गांधी शांत दिख रही, लेकिन  उन्होंने ऑक्सिजन मास्क लगा रखा है। वहीं इस पर कांग्रेस सूत्रों की माने तो बेंगलुरु से दिल्ली जाते समय प्लेन में केबिन प्रेशर कम हो गया था। इसी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

“तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी”

उधर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोबा ओझा ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को ले जा रहे विमान में कुछ तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। वहींं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ले जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भोपाल हवाई अड्डे पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। बता दे कि जानकारी के अनुसार राहुल और सोनिया गांधी रात करीब साढ़े नौ बजे इंडिगो की उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे

गौरतलब है कि बीते दिन बैंगलोरु में कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंची थी। बैठक में सोनिया गांधी ने मामता बनर्जी समेत नीतिश कुमार औ महबूबा मुफ्ती  जैसे बड़े नेताओं को जोड़ने का काम किया।

ये भी पढ़ें- NDA vs INDIA: ‘कुछ नेता खुद को मूर्ख बनाने पर तुले’, हिमंता बिस्वा सरमा के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का तंज