Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत इलाके के एक मस्जिद में हथियारबंद लोगों ने हमला किया। मिली जानकारी के मुताबिक रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमलावरों ने हमला किया है। वहीं, मस्जिद में तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में पुलिस ने 18 नामजद के साथ ही 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

15-20 हथियारबंद हमलावरों ने किया हमला

बता दें कि यह घटना सोनीपत के सांदल कलां गांव की है। मुस्लिम समुदाय ने गांव में नमाज अदा करने के लिए यहां पर एक छोटी मस्जिद बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक हमलावर युवक गांव के ही बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि हमला करने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

हमलावरों की तस्वीरें आई सामने

वहीं, हमलावरों ने मस्जिद में तोड़फोड़ भी की। हमला करने वाले कुछ युवकों की तस्वीरें भी देखने को मिली हैं। इन तस्वीरों में युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

गांव में तनाव का महौल

जानकारी दे दें कि घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं, दूसरी ओर इस पूरी घटना के बाद सांदल कलां में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव के माहौल को देखते हुए वहां पुलिस की तैनात कर दी गई है।

हमलावरों ने महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा

मस्जिद में इमाम मोहम्मद कौशर ने जानकारी दी कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। रमजान चल रहा है और ऐसे में हम लोग नमाज अदा कर रहे थे। उसी दौरान गांव के युवक घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया। हमला करने वालों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल के दाम फिर बढ़े, कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल