India News (इंडिया न्यूज), Monsoon in Kerala: इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अपने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल के तट पर प्रवेश कर गया है। मानसून के इस समय से पहले प्रवेश ने पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज यानी शनिवार 24 मई को केरल में दस्तक दे दी है। यहां मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है। इस लिहाज से, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि से 8 दिन पहले ही भारत में प्रवेश कर गया है।

2009 में 9 दिन पहले हुआ था प्रवेश

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले वर्ष 2009 में मानसून ने सामान्य तिथि से 9 दिन पहले यानी 9 दिन पहले केरल में दस्तक दी थी। उससे पहले यह कारनामा वर्ष 2001 में देखने को मिला था। लेकिन अब 16 साल बाद मानसून ने एक बार फिर समय से पहले प्रवेश किया है।

सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

इससे पहले मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया था। उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जो दीर्घावधि औसत 64.1 मिमी से 109 प्रतिशत अधिक होगी। अगर मौसम विभाग का यह अनुमान सही साबित होता है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने शनिवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम,

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

Trump पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने क्यों ठोका मुकदमा, जाने पीछे की वजह

केरल में मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने केरल के तटीय और अंदरूनी इलाकों में तेज तूफान की चेतावनी दी है। मछुआरों समेत आम लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर 23 से 27 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दर्जनों कैमरों के बीच कश्मीर के पुंछ पहुंचे Rahul Gandhi, स्क्रीन के सामने पीड़ित परिवारों को दिया सहारा, बच्चों को क्या बोले नेता प्रतिपक्ष?