India news(इंडिया न्यूज़), Operation Panja: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मनोबल बढ़ा हुआ है। इसी बीच कर्नाटक की राजनीति में ऑपरेशन पंजा की चर्चा होने लगी है। राजनीति जानकार कयास लगा रहे है कि इस बार कांग्रेस पार्टी भाजपा और जेडीएस के विधायकों को तोड़ने पर काम कर रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी 2019 के ऑपरेशन लोटस का बदला ले सकती है। बता दें कि 2019 में भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को तोड़ कर सरकार बना लिया था। खबर आ रही है कर्नाटक कांग्रेस भाजपा और जेडीएस विधायकों को चार फेज में तोड़ने पर काम कर रही है। और जल्द ही विपक्ष के 15 विधायकों को तोड़कर काग्रेस में मिलाया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है विधायकों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है। बात फाईनल होने के बाद विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया जाएगा।

भाजपा ने किया पलटवार

ऑपरेशन पंजा के कयास लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने कहा है कांग्रेस पार्टी को बस यही काम है। कोई भी भाजपा विधायक किसी पार्टी के साथ नहीं जाने वाला है।

क्या है, कांग्रेस का ऑपरेशन पंजा?

देश की राजनीति में आजकल ऑपरेशन लोटस और ऑपरेशन पंजा खुब चर्चा में है। पहले किसी प्रदेश के विधायक टूटकर भाजपा में शामिल हो रहे तो उसे ऑपरेशन लोटस नाम दिया गया। उसी के तर्ज पर अब चर्चा है कि कर्नाटक के भाजपा विधायक कांग्रेस पार्टी में जा सकते है। इसी को अब कांग्रेस का ऑपरेशन पंजा कहा जा रहा है।

भाजपा के बैठक से एक विधायक गायब

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के घर हुई विधायक दल के बैठक में एक विधायक गायब था। उसने कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अपना राजनीतिक गुरु बताया था। इसी कारण से राजनीतिक के जानकार ऑपरेशन पंजा का अटकलें लगाने लगे। बता दे बीजेपी इस विधायक नाम सोमशेखर है। वह अपने पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहा है।

यह भी पढ़े।