इंडिया न्यूज, Haryana News। Khelo India Youth Games-2021 : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने मंगलवार शाम पंचकूला (Panchkula) स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम (Tau Devi Lal Stadium) में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल (Former Deputy Prime Minister Late Chaudhary Devi Lal) की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुराग ठाकुर यहां चल रहे खेलो इंडिया कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेने आए थे।
स्वर्गीय चौधरी देवीलाल एक महान किसान नेता थे : अनुराग ठाकुर
खेल मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल (Chaudhary Devi Lal) एक महान किसान नेता थे और उनका सभी राजनीतिक धाराओं से जुड़े लोग सम्मान करते हैं। अनुराग ठाकुर अपने कार्यक्रम के दौरान विशेष तौर पर ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर ताऊ को नमन किया।
पहुंचने पर इन्होंने किया स्वागत
जननायक जनता पार्टी (JJP) के जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग, प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह नैन और अन्य नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पंचकुला स्थित स्टेडियम में स्थापित पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का नवीनीकरण, रंगरोगन, मरम्मत और सजावट हाल ही में जेजेपी कार्यकतार्ओं द्वारा किया गया था।
किसानों के लिए किए थे कल्याणकारी कार्य
राष्ट्र स्तर के खेल समारोह में पहुंचे युवा और प्रशिक्षक भव्य प्रतिमा के पास विशेष रूप से रुकते हैं और यहां तस्वीर खींचते हैं। विशेष तौर पर ग्रामीण परिवेश से आए युवा खिलाड़ी जननायक चौधरी देवीलाल के किसानों के लिए किए कल्याणकारी कामों के बारे में उत्सुकता से बात करते हैं।
ये भी पढ़े : हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ियों ने झटके 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक
ये भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में पहली बार शामिल किए ये 5 परंपरागत खेल, जानें इनके नाम
ये भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में हरियाणा की छोरियों ने गाड्डया लठ, कबड्डी में जीता गोल्ड मैडल
ये भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम्स, गतका प्रतियोगिता, 16 राज्यों के 250 से अधिक खिलाड़ी, 64 पदकों के लिए 3 दिन मुकाबले
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube