India News (इंडिया न्यूज) Ajay rai, Korba News: कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां सौतेले पिता ने समाज को कलंकित कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

दुष्कर्म के बाद पिड़िता को जान से मारने की धमकी

सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसे जान से मारने की धमकी और उसकी बहन भाई और मां को मौत के घाट उतारने की बात कह कर डरा धमका रहा था। जब पीड़िता ने रो-रो कर अपना दर्द अपनी मां को बताया तब उसने पुलिस चौकी पहुंचकर सौतेले बाप की करतूत पुलिस के समक्ष में बयां किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मजदूरी कर अपने चार बच्चों को पाल रही थी पिड़िता की मां

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बस्ती में 4 बच्चों की मां जिसके पति का 5 साल पहले देहांत हो गया था। वह रोजी मजदूरी कर अपने चार बच्चों को पाल रही थी। जिसमें दो लड़की और दो लड़के हैं। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आया और उस मिस कॉल पर कॉल करने के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। जिस से बात होती थी उसके भी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके भी चार बच्चे थे। दोनों के बीच आपसी सहमति बनी और पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

पहले भी हवस का शिकार बनाना चाहा

महिला आसपास बर्तन धो कर अपने और उसके बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। उसका पति भी टेंट हाउस में काम कर रहा था। इस सौतेले बाप की नजर उसकी 11 साल की बड़ी बेटी के ऊपर थी। उसने कुछ माह पहले उसे हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन नाबालिग ने इसका विरोध किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसके उसके भाई और मां को जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे नाबालिग डरी सहमी थी।

पीड़िता कि मां ने पुलिस चौकी पहुंचकर सौतेले बाप की करतूत पुलिस के समक्ष में बयां किया

लेकिन बीती रात उस दरिंदे ने उसकी मां और बच्चों के सोने के बाद उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने सुबह होने पर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। उसके बाद पीड़िता कि मां ने पुलिस चौकी पहुंचकर सौतेले बाप की करतूत पुलिस के समक्ष में बयां किया। फिलहाल  मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जहां न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Read More: ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी काउंसिल की आज बैठक, 28 प्रतिशत जीएसटी को लेकर होगा फैसला