इंडिया न्यूज़, मुंबई :

Stone Pelted During Religious Procession in Mumbai’s Aarey Colony : कलश यात्रा के दौरान मुंबई की आरे कॉलोनी में दो समूहों के बीच पथराव की घटना हुई, जिसमें लगभग चार लोग घायल हो गए। घटना रविवार को जुलूस (Aarey Colony News) के समापन से ठीक पहले की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और अब तक इस घटना में शामिल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्थिति नियंत्रण में

पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। डीसीपी सोमनाथ घरगे ने कहा, संघर्ष का कारण समूहों के बीच गलतफहमी थी। कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। 2-4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हमने दंगा और 307 की धाराएं लगाई हैं। एहतियात के तौर पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।

Stone Pelted During Religious Procession in Mumbai’s Aarey Colony

Also Read : हरिद्वार हिंसा मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब स्थिति शांतिपूर्ण Haridwar Violence

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube